रविवार, 9 सितंबर 2018

जानिए कौन सा कंप्यूटर आपके लिए सही है। Laptop vs Desktop which is better?

                    क्या आप एक नया कंप्यूटर खरीदना चाहते हैं। यदि हां तो आपके मन में एक खयाल जरूर आता होगा कि लैपटॉप लेना चाहिए या डेस्कटॉप और साथ ही किन किन बातों और स्पेसिफिकेशंस का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते है कि क्या है ऐसी खास बातें जिनका ध्यान रखना जरूरी होता है जब आप  नया कंप्यूटर खरीदने जाते है।


                    दोस्तो मैं इसके ऊपर एक पूरी सीरीज बनाने वाला हूं जिसमें मै एक के बाद एक सारी बातो को एक्सप्लेन करूंगा। तो चलिए सबसे पहले आपको जानना चाहिए कि आप कंप्यूटर क्यों लेना चाहते है। आपको कंप्यूटर पर क्या क्या कम करने है। तो चलिए हम आपकी मदद करते है एक नया कंप्यूटर खरीदने में।

लैपटॉप या डेस्कटॉप

                    हमारे मन में सबसे पहले ये बात आती है कि हम लैपटॉप ले या डेस्कटॉप। तो पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आप किस काम के लिए कंप्यूटर लेना चाहते है। यदि आप कहीं यात्रा करते है और साथ में कंप्यूटर ले जाना जरूरी है तो आप लैपटॉप ले सकते है। इसके अलावा यदि आप अपने घर या ऑफिस के लिए एक कंप्यूटर चाहते है तो आप डेस्कटॉप ले सकते है। इसके अलावा यदि आप लैपटॉप लेते है तो इसमें आपको 6-8 घंटो का बैटरी बैकअप भी मिलता है। लेकिन यदि आप एक डेस्कटॉप लेते है तो इसमें आप अपनी जरूरत अनुसार भविष्य में इसकी स्पेसिफिकेशंस को अपग्रेड कर सकते है जबकि लैपटॉप में ये पॉसिबल नहीं होता। इसके अलावा यदि हम बात करे परफॉर्मेंस कि तो डेस्कटॉप एक अच्छी परफॉर्मेंस देगा लैपटॉप की तुलना में। इसके साथ ही यदि हम बात करे दोनों की कीमत के बारे में तो हमे डेस्कटॉप लगभग ₹10,000 - ₹15,000 कम कीमत में मिल जाएगा जबकि दोनों की स्पेसिफिकेशंस समान हो। तो अब आप इन सब बातो को ध्यान में रखकर यह आसानी से समझ पाएंगे कि आप लैपटॉप ले या डेस्कटॉप।

लैपटॉप


1. यदि आप यात्रा के दौरान अपने कंप्यूटर पर काम करते है तो आप लैपटॉप ही लीजिए।

2. यदि आप चाहते है अपने कंप्यूटर में बैटरी बैकअप तो आप लैपटॉप लीजिए।

3. लैपटॉप बहुत ही कम वजन का होता है जिससे कि इसे कही भी आसानी से लाया के जाया सकता है।

डेस्कटॉप

1. यदि आप अपने घर या ऑफिस के लिए कंप्यूटर लेना चाहते है तो आप डेस्कटॉप ही खरीदिए।

2. यदि आप भविष्य में अपनी जरूरत के अनुसार अपने कंप्यूटर की स्पेसिफिकेशंस को अपग्रेड करना चाहते है तो आप जरूर से ही डेस्कटॉप लीजिए क्योंकि लैपटॉप की स्पेसिफिकेशंस को भविष्य में अपग्रेड करना संभव नहीं होता।

3. यदि आप चाहते है एक बहुत ही अच्छी परफॉर्मंस तो आप डेस्कटॉप लीजिए।

4. यदि आप चाहते है कि आपके कंप्यूटर की लाइफ अच्छी हो तब भी आप डेस्कटॉप ही लीजिए क्योंकि डेस्कटॉप कि सर्विस लाइफ लैपटॉप की तुलना में अधिक होती है।

5. यदि आप कम पैसों में ज्यादा स्पेसिफिकेशंस चाहते है तो आप डेस्कटॉप ही लीजिए क्योंकि यदि एक लैपटॉप और एक डेस्कटॉप कि तुलना करे जबकि इनकी स्पेसिफिकेशंस समान हो तो हमे एक डेस्कटॉप ₹10,000 - ₹15,000 सस्ता मिल जाता है।

6. यदि आप चाहते है कोई गेम खेलना अपने कंप्यूटर पर तो इसका सही मज़ा तो आपको डेस्कटॉप पर ही आयेगा क्योंकि यहां पर आपको एक बड़ी साइज वाली डिस्प्ले मिल जाती है।

                    तो उम्मीद करता हूं कि अब आप इस सब बातों को ध्यान में रखकर ये आसानी से डिसाइड कर पाएंगे कि आप लैपटॉप ले या डेस्कटॉप। आगे और किन किन बातों का ध्यान आपको रखना है एक अच्छा कंप्यूटर लेते समय, ये मै आपको अगली पोस्ट में बताऊंगा।

यूट्यूब वीडियो