मंगलवार, 9 जुलाई 2019

मोबाइल फ़ोन कैसे काम करता है? | How do Mobile Works? | Mobile Communication Process.

                    आप सभी करते होगे रोज मोबाइल का उपयोग करते होगे और करते होगे रोज कई लोगो से बात। बस करते है हम अपने मोबाइल से डायल करते है 10 अंको का मोबाइल नंबर और हमारी बात हो जाती सामने वाले इंसान से। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि ये पूरा Mobile Communication कैसे काम करता है, क्या है इसके पीछे की सारी Technology, आइए आज हम इसी के बारे में बात करते है।


                    सबसे पहले हम बात करते है पहले के समय में उपयोग होने वाले लैंडलाइन की। आपको पता ही होगा कि लैंडलाइन में हम Communication के लिए तार का उपयोग करते थे। लेकिन जैसे जैसे Technology अच्छी होती गई हमने उन तारो को हटा दिया और Wireless Communication को लेके आए। इसी Wireless Technology पर हमारा मोबाइल काम करता है। तो चलिए जानते है इस Technology के बारे में।
                    जब हम अपने मोबाइल से नंबर डायल करके उसे अपने कानो से लगा कर कुछ बोलते है तो हमारी Voice मोबाइल में लगे हुए Microphone तक जाती है। यह Microphone हमारी आवाज़ को Electrical Signal में बदल देता है। इसके बाद ये Electical Signal मोबाइल में लगे हुए Microprocessor (IC) तक जाते है जहाँ पर इन Electrical Signals को Binary Signal में बदला जाता है। ये Binary Signal 0 और 1 के रूप में होते है। जहां पर 0 का मतलब No और 1 का मतलब Yes होता है। इसके बाद ये Binary Signals मोबाइल में हुए Antena तक जाते है जहाँ पर इन Binary Signals को Electromagnetic Waves में बदला जाता है और साथ ही मोबाइल में लगा हुआ Antena इन Electromagenatic Waves को Transmit कर देता है। ये Antena, Binary Signal को Waves के कई Parameters जैसे Frequency, Modulation, Phase, Amplitute आदि में बदल देता है।जैसे Binary Signal के 0 को Lower Frequency, और 1 को Higher Frequency मान लिया जाता है।
                   ये Electromagnetic Wave इतनी ज्यादा पावरफुल नहीं होती की ये कई किलोमीटर की दूरी तक Travel कर सकें और साथ ही अन्य कारक जैसे Electronic उपकरण, पेड़, इमारते आदि इन Electromagnetic Signals को प्रभावित करती है। इसीलिए हम इन मोबाइल से निकले हुए Signals को दूर तक पहुचने के लिए Cell Tower का उपयोग करते है। ये Cell Tower किस तरह से इन Signals को Transmit करता है इन सब के बारे में हम अगली पोस्ट में बात करेगे।
                    इस सारी प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझने के लिए आप नीचे दिए गए YouTube विडियो को भी देख सकते है।

सोमवार, 1 जुलाई 2019

RAM क्या होती है? | कितनी RAM जरूरी होती है | What is RAM? | How much RAM is sufficient.

                    क्या होती है RAM? कितनी जरूरी है ये किसी भी डिवाइस के लिए और कितनी RAM होना चाहिए हमारे कंप्यूटर या मोबाइल में?  यदि आप भी चाहते है इन सारे सवालों का जवाब तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
RAM क्या होती है?
                    सबसे पहले हम बात करते है कि RAM होती क्या है? RAM का पूरा नाम होता है Random Access Memory. जैसा की हम सब जानते है कि हमारे कंप्यूटर या स्मार्टफोन में किसी भी डेटा को स्टोर करने के लिए उसमे कुछ मेमोरी दी जाती है जो की किसी भी डेटा को हमारे कंप्यूटर या स्मार्टफोन में स्टोर करके रखता है। उसी प्रकार RAM भी एक मेमोरी ही है जो डेटा को स्टोर करके रखती है, लेकिन ये हमारे कंप्यूटर या स्मार्टफोन की स्टोरेज मेमोरी जिसे की ROM कहा जाता है उससे बहुत ही ज्यादा तेज होती है। RAM में स्टोर किसी भी डेटा को बहुत तेज गति से एक्सेस कर सकते है। इसीलिए जब हम अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन में किसी भी एप्लिकेशन को रन करते है तो वो RAM में स्टोर हो जाता है जिससे उस एप्लिकेशन को चलने के लिए जिस डेटा की जरूरत पड़ती है उसे वो के RAM माध्यम से बहुत ही तेज़ी से एक्सेस कर सकता है।

कितनी RAM जरूरी होती है?
                    यदि हम बात करते है कि हमारे कंप्यूटर या स्मार्टफोन के लिए कितनी RAM की जरूरत होती है तो ये डिपेंड करता है कि आप किस प्रकार का काम अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर करते है। क्योंकि RAM का सबसे ज्यादा उपयोग होता है मल्टीटास्किंग के लिए। यदि आप कोई बहुत ही बड़ा एप्लिकेशन अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर चला रहे होते है जिसे की बहुत सारी RAM की जरूरत पड़ती है और साथ ही आप और भी एप्लिकेशन का उपयोग उसी समय पर करना चाहते है तो आपको उसके अनुसार अधिक RAM की जरूरत पड़ेगी। यदि आप कभी बहुत सारे एप्लिकेशन को एक साथ ओपन कर लेते है तो कई बार आप देखते होंगे कि आपके कुछ एप्लिकेशन को मिनिमाइज होने के बाद भी दोबारा से ओपन होने में बहुत समय लगता है। ये इसीलिए होता है क्योंकि यदि आपके कंप्यूटर या स्मार्टफोन में इतनी RAM नहीं होती कि वो इतने सारे एप्लीकेशंस को एक साथ ओपन कर सके तो कंप्यूटर या स्मार्टफोन वो पिछले खुले हुए एप्लीकेशंस को बंद करके चल रहे एप्लिकेशन के लिए मेमोरी खाली करके उसे रन करता है। जिससे आपको पिछले एप्लिकेशन को दोबारा ओपन होने में ज्यादा समय लगता है। इसीलिए हमको उतनी ही RAM का कंप्यूटर या स्मार्टफोन लेना चाहिए जिस प्रकार का हम काम अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर करते है।
क्या ज्यादा RAM अच्छी होती है?
                    यदि हम बात करें कि ज्यादा RAM अच्छी होती है कि नहीं तो जवाब यही है कि RAM उतनी ही अच्छी होती हैं जिस तरह का काम आपको अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर करना होता है। लेकिन फिर भी यदि आप अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन को लंबे समय तक उपयोग करना चाहते हैं तो आपको आपकी जरूरत से थोड़ी सी ज्यादा RAM का कंप्यूटर या स्मार्टफोन लेना चाहिए। इसका कारण यह है कि समय समय पर हमारे कंप्यूटर या स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले एप्लीकेशंस और सॉफ्टवेयर का अपडेट आता रहता है और अपडेट के साथ उन एप्लीकेशंस और सॉफ्टवेयर के द्वारा उपयोग की जाने वाली RAM की जरूरत भी बढ़ती जाती है। जिससे हमें थोड़ी ज्यादा RAM का कंप्यूटर या स्मार्टफोन लेना सही होता है।
लेकिन इस बात भी ध्यान रखना होता है कि कहीं आप ऐसा तो नहीं कर रहे की थोड़ी ज्यादा RAM के बदले आप बहुत ज्यादा लगभग दोगुनी तीन गुनी RAM का कंप्यूटर या स्मार्टफोन खरीद लेते है। इतनी ज्यादा RAM आपके लिए बिल्कुल भी उपयोगी नहीं होगी यदि आपके द्वारा किए जाने वाला काम उतना ज्यादा नहीं है तो।
                    RAM के बारे मे और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए विडियो को जरुर देखिये।