शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

WhatsApp यूजर्स मिलने वाला है एक और कमाल का अपडेट। New WhatsApp group setting update coming soon.

          जी हां अब WhatsApp यूजर्स को WhatsApp ग्रुप से संबंधित एक कामल का अपडेट मिलने वाला है। कई बार ऐसा होता है कि किसी यूज़र की चाहत के बिना किसी दूसरे यूज़र के द्वारा उसे किसी WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बना दिया जाता है। जिससे यूजर को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस समस्या को ध्यान में रखते हुए WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट लाने वाला है। इस अपडेट के बाद यूजर यह तय कर पाएंगे कि कौन उन्हें ग्रुप में जोड़ सकता है। फिलहाल इस नए फीचर की टेस्टिंग IOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए चल रही है। यह फीचर इन्विटेशन के आधार पर काम करेगा। आगे हम आपको बताते है कि इस फीचर को यूजर किस तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।


          इस फीचर के लिए सबसे पहले आपको ग्रुप सेटिंग्स में तीन में से एक विकल्प को चुनना पड़ेगा। इनमे पहला विकल्प "Everyone" का होगा, इसमें कोई भी यूजर को WhatsApp ग्रुप में जोड़ सकेगा। दूसरा विकल्प "My Contact" का होगा, इसमें सिर्फ वही एडमिन यूजर को ग्रुप में जोड़ पाएगा जिसका कॉन्टैक्ट नंबर यूजर के मोबाइल में सेव होगा और तीसरा विकल्प "Nobody" का होगा, इस विकल्प को चुनने के बाद यूजर को कोई भी ग्रुप में नहीं जोड़ पाएगा। इस विकल्प के सेलेक्ट होने के बाद यदि यूजर को किसी ग्रुप में जोड़ना है तो उसे लिंक के द्वारा ही जोड़ पाएंगे। साथ ही यह लिंक 72 घंटो के लिए ही वैध होगी। यदि इन्विटेशन एक्सपायर हो जाता है तो यूजर को अगली बार इन्विटेशन लिंक का इंतजार करना होगा।
          ये सारी सेटिंग्स को पाने के लिए WhatsApp यूजर को Settings > Account > Privacy > Groups में जाकर तीनों में से अपने अनुसार विकल्प को चुनना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank You for comment.