बुधवार, 28 मार्च 2018

सामने आया व्हाट्सएप का नया फीचर। WhatsApp new feature role out.

          व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है एक नया फीचर्स। यहां पर व्हाट्सएप ने इसके पहले अपना एक नया फीचर एड किया था जो था पेमेंट ट्रान्सफर। इसकी सहायता से आप व्हाट्सएप के जरिए किसी को भी आसानी से पैसे ट्रान्सफर कर सकते हैं। लेकिन अब व्हाट्सएप ने एक नया फीचर एड किया है कि अब आप व्हाट्सएप के जरिए भी PayTm की तरह ही QR कोड को स्कैन करके अपनें पैसौ को बड़ी आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। अभी तक QR कोड स्कैन करने का फीचर सिर्फ PayTm में था, लेकिन अब व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स के लिए इस फीचर्स को लेकर आने वाला है।
          फिलहाल व्हाट्सएप ने यह फीचर अपने बीटा वर्जन के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन में टेस्टिंग के दौरान यदि कोई कमी आती है तो उसे जल्द ही दूर करके इस फीचर को जल्द ही व्हाट्सएप स्टेबल ऐप्स में जोड़ दिया जाएगा।
              कैसे करें इस नए फीचर का उपयोग
          यह फीचर व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.18.93 के लिए रोल आउट कर दिया गया है। यदि आपने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम को सब्सक्राइब किया हुआ है तो आपको व्हाट्सएप के Settings > Payments > New Payments > Scan QR code ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको QR कोड को स्कैन करनें का ऑप्शन मिलेगा। जिसे आप अपने स्मार्टफोन के कैमरा का उपयोग करके इसे स्कैन कर सकते हैं। इसके बाद आपसे भेजे जाने वाले पैसों के बारे में पूछा जाएगा। पैसे डालने के बाद आपसे UPI पिन मांगा जाएगा और इस UPI पिन को डालने के बाद आपका पैसा आसानी से ट्रांसफर हो जाएगा।
          फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन के लिए लॉन्च कर दिया गया है इसमें आने वाली कमियों को दूर करके इसे जल्द ही व्हाट्सएप के स्टेबल ऐप्स के लिए भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

गुरुवार, 22 मार्च 2018

शाओमी यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द ही मिलने वाला है MIUI 9.5 अपडेट। Latest MIUI 9.5 update for Xiaomi Smartphones.

          शाओमी लेकर आ रहा है एक बड़ा अपडेट। जी हां यहां पर शाओमी यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। यदि आप भी शाओमी स्मार्टफोन का उपयोग करतें है तो ये न्यूज़ आपके लिए है। शाओमी लेकर आ रहा है अपने करीब 30 स्मार्टफोन्स में MI का नया 9.5 अपडेट। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि शाओमी के किस किस स्मार्टफोन में ये अपडेट कब तक आयेगा।
          यह अपडेट एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर बेस होगा। इस अपडेट को OTP के जरिए सभी स्मार्टफोन्स तक पहुंचाया जाएगा। चलिए अब हम आपको बताते है कि वो कौन कौन से स्मार्टफोन्स है जिनके लिए यह नया अपडेट जारी किया जाएगा।
          दिए गए इन सारे स्मार्टफोन्स के लिए जल्द ही अपडेट आने वाला है:-
1. Redmi Note 3 Special Edition
2. Redmi Note 3 (Qualcomm प्रोसेसर)
3. Redmi Note 4 (Qualcomm प्रोसेसर)
4. Mi Max
5. Mi Max Prime.

          मार्च महीने के अंत तक MIUI का 9.5 अपडेट इन सारे स्मार्टफोन्स के लिए  दिया जाएगा:-
1. Redmi 3S
2. Redmi 4A
3. Redmi 4 Prime
4. Redmi Note 4 (मीडियाटेक)

          इन सारे स्मार्टफोन्स को यह अपडेट अप्रैल महीने की शुरुआत तक मिल सकता है:-
1. Redmi Y1
2. Redmi Y1 Lite
3. Redmi 5
4. Redmi 5A
5. Redmi 5 Plus
6. Redmi Note 5
7. Mi 5
8. Mi 6
9. Redmi 4X
10. Mi Max 2
11. Mi MIX 2

          इसके अलावा भी नीचे दिए गए स्मार्टफोन्स को MIUI का यह नया अपडेट अप्रैल महीने के आखिरी आखिरी तक मिल जाएगा:-
1. Mi Note 2
2. Mi Note 3
3. Redmi 3
4. Redmi 4
5. Mi 3
6. Mi 4
7. Mi 5s
8. Mi 5s Plus
9. Mi MIX
          तो यदि आपके पास भी है इनमें से कोई भी शाओमी कंपनी का स्मार्टफोन तो आपको बहुत जल्द ही MIUI 9.5 का लुफ्त उठाने को मिलने वाला है।

गुरुवार, 15 मार्च 2018

शाओमी ने लॉन्च किया अपना नया शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन। Latest Xiaomi Redmi 5 Smartphone.

          शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन रेेडमी 5 लॉन्च कर दिया है। शाओमी नें इसके पहले 14 फरवरी को नोट सीरीज के 2 नए स्मार्टफोन्स शाओमी रेडमी नोट 5 और शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो लॉन्च किए थे। और अब 14 मार्च को शाओमी अपनी 5 सीरीज का नया स्मार्टफोन सामनें लेकर आया है। तो चलिए जानतें है क्या है इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस और क्या है भारत में इसकी कीमत।
          शाओमी रेडमी नोट 5 में आपको मिलेगी 720x1440 pixels की 18:9 अस्पेक्ट रेेशियो वाली 5.7" की एचडी डिस्प्ले जिसकी पिक्सल डेंसिटी है 282 ppi. यदि बात करें इस स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले प्रोसेसर की तो इसमें आपको मिलेगा 1.8 GHz का Octa Core Cortex A-53 स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और साथ मे मिलेगा एंड्रेनो 506 का ग्राफिक्स कार्ड। इसके बाद यदि बात करे इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की तो इसमें हमें 7.1.2 नॉगट मिलता है और साथ ही मिलता है MIUI 9.1
          अब बात करते है इसमें यूज होने वाले कैमरा की। इस स्मार्टफोन में आपको मिलता है 12 MP का रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ, और साथ ही मिलता है 5 MP का फ्रंट कैमरा LED फ्लैश के साथ। यदि कनेक्टिविटी की बात करे तो इसमें मिलता है 4G VoLTE, WiFi 802.11, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक और साथ ही मिलती है 3300 mAh की बैटरी।
          भारत में इस स्मार्टफोन के 3 वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। तो यदि आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहतें है तो इसका 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको मिलेगा ₹7,999 में। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको मिलेगा ₹8,999 में। और इसके बाद 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाला वेरिएंट आपको मिलेगा ₹10,999 में।
          यदि आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहतें है तो इसे आप मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर पर और साथ ही एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया से खरीद सकते हैं। रेडमी 5 की पहली सेल 20 मार्च को आयोजित होगी। यदि बात करें इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स की तो रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। और यदि आप इसे खरीदते है मी डॉट कॉम से तो फोन खरीदते वक्त एसबीआई बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते है तो आप 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं।

रविवार, 11 मार्च 2018

सामने आया एंड्रॉयड के नए वर्जन Android P का डेवलपर प्रिव्यू। Android P Developer Preview.

          यहां पर एंड्रॉयड सामने लेकर आया है Android P का डेवलपर प्रिव्यू। अब ये एंड्रॉयड का नया वर्जन किस नाम से होगा और क्या होगा इसका नंबर इसके बारे अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
          तो चलिए हम आपको बताते है इसी एंड्रॉयड के नए वर्जन Android P के बारे में और साथ ही मिलनें वाले नए फीचर्स के बारे में। जैसा कि आपको बताया कि इस नए एंड्रॉयड वर्जन का नाम क्या होगा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कुछ लीक्स के जरिए पता चला है कि इसका नाम हो सकता है पिस्टाचो आइसक्रीम।
          जैसा कि आपको बताया कि ये एंड्रॉयड का डेवलपर प्रिव्यू है जिसको की आप यूज कर पाएंगे Google Pixel डिवाइसेस में। लेकिन इसे इंस्टॉल करने के लिए आपको अपनी मेमोरी को फ्लैश करना पड़ेगा और आप इस लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन का मजा उठा पाएंगे।
          अब बात करते है कि एंड्रॉयड के इस नए वर्जन के लिए अपने पिक्सल डिवाइस को मैनुअली फ्लैश करना सही होगा या नहीं। तो क्योंकि देखा जाए तो दुनियां में अभी तक केवल 3% यूजर्स ही एंड्रॉयड ओरियो का उपयोग कर रहें है। इस समय एंड्रॉयड के नए वर्जन Android P को इस समय लॉन्च किया जाना और उसके लिए अपने प्राइमरी पिक्सल डिवाइस की मेमोरी को फ्लैश करना मेरे ओपिनियन के हिसाब से तो सही नहीं होगा क्योंकि यहां पर अभी सामने आया है सिर्फ Android P का डेवलपर प्रिव्यू तो जाहिर सी बात है यह अभी इसमें कुछ बग हो सकते है। तो जब आयेगा इसका आधिकारिक अपडेट तो डेफीनेटली आप इसका अच्छी तरह से मजा उठा पाएंगे।
          अब बात करते हैं कि क्या खास फीचर्स होगे इस एंड्रॉयड के नए वर्जन में। तो चलिए बात करतें है इसके कुछ फीचर्स के बारे में।

1. मल्टीपल कैमरा सपोर्ट।
दोस्तों यहां पर अब आप कर पाएंगे अपनें मोबाइल में मल्टीपल कैमरा का यूज। जी हां दोस्तों अब आप अपने मोबाइल में लगे सारे कैमरा का यूज एक साथ कर पाएंगे और ले पाएंगे और भी शानदार पिक्चर्स।

2. नोटिफिकेशंस अपडेट।
यहां पर अब आप ले पाएंगे कई एक्शन्स नोटिफिकेशंस बार में ही जैसे मेसेजेस का रिप्लाई देना, किसी के द्वारा भेजी गई फोटो को डायरेक्ट नोटिफिकेशन बार में ही देख लेना आदि।

3. इंडोर पोजिशनिंग।
इसकी हेल्प से आप जान पाएंगे किसी भी शॉप या मॉल की इनसाइड पिक्चर्स। और साथ ही यहां पर हो जाएगी आपकी लोकेशन और भी ज्यादा एक्युरेट।

4. नॉच सपोर्ट।
दोस्तों आईफोन के बाद लगभग सभी कंपनियां स्क्रीन पर नॉच का यूज कर रहीं है। तो काफी एप्लिकेशन ऐसे है जो पूरी तरह से इसे सपोर्ट नहीं करते हैं। तो यहां पर अब आप यूज कर पाएंगे टोटली नॉच सपोर्ट।

5. यूनिफाइड फिंगरप्रिंट ऑथोंटिकेशन।
यहां पर यदि आप किसी एप्लिकेशन का यूज कर करते हैं तो आपसे मांगता है कुछ परमिशंस जैसे कि कॉन्टैक्ट, स्टोरेज आदि की परमिशन तो यहां पर अब एप्लिकेशन आपसे मागेगा फिंगरप्रिंट के लिए भी परमिशन। जिससे आपको यह संतुष्ठी हो जाएगी की आप जिस एप्लिकेशन का उपयोग कर रहें हैं वो कोई फर्जी एप्लिकेशन नहीं है वो एक सेफ और भरोसेमंद एप्लिकेशन है।
           और अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई वीडियो को देख सकते हैं।
          तो दोस्तों ये थे कुछ नए फीचर्स जो कि देखनें को मिल सकते है एंड्रॉयड के नए वर्जन Android P में। अब बस इंतजार है कि क्या होगा इस नए एंड्रॉयड वर्जन का नाम और नंबर।

गुरुवार, 8 मार्च 2018

शाओमी ने किए लॉन्च 2 नए कम कीमत वाले स्मार्ट टेलीविजन। Xiaomi LED Smart TV.

          यहां पर अब शाओमी एक के बाद एक नए नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा है। अब शाओमी ने लॉन्च कर दी है अपनी MI LED Smart TV's। तो चलिए जानते हैं इनकी स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में।
          कुछ दिनों पहले शाओमी ने अपनी एक स्मार्ट टीवी लॉन्च की थी जो थी MI 4 138.8 cm (55") इसके बाद हाल ही में MI ने फिर से अपनी 2 और नई स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दीं है जो है MI 4A 108 cm (43" ) और MI 4A 80 cm (32") ‌जो कि आपको मिलेगी बहुत ही सस्ती कीमत पर। दोनों ही मॉडल LED स्मार्ट टीवी हैं और शाओमी के पैचवॉल यूआई पर ऑपरेट होती हैं। तो चलिए बात करतें है इन टेलीविजन की स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में।
         
                      MI 4A 80 cm (32")
        शाओमी MI 4A 80 cm (32") में आपको मिलेगी एचडी डिस्प्ले, जिसका रिजॉल्यूशन है 1366x768 पिक्सल। यहां पर आपको फुल एचडी गुणवत्ता वाली डिस्प्ले नहीं मिलेगी। आपको इस टीवी के साथ 720 पिक्सल के साथ ही काम चलाना पड़ेगा। इसके अलावा इसमें आपको मिलेगी 1 जीबी की रैम और साथ ही 4 जीबी की स्टोरेज क्षमता जिसमें कि आप अपना डेटा स्टोर कर सकतें हैं।
          अब यदि बात करें कनेक्टिविटी की तो इस स्मार्ट टीवी में आपको मिलेगा वाई-फाई 802.11, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, इथरनेट पोर्ट, एंटिना पोर्ट और ऑडियो पोर्ट। यदि हम बात करें इस स्मार्ट टीवी की कीमत की तो यह टीवी आपको मिलेगी ₹13,999/- में।
          
                      MI 4A 108 cm (43" )
          शाओमी MI 4A 108 cm (43" ) में आपको मिलती है 1920x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ फुल एचडी गुणवत्ता वाली डिस्प्ले। जहां पर आप 1080 पिक्सल का आनंद उठा पाएंगे। इसमें आपको मिलती हैं 1 जीबी की रैम और डेटा स्टोर करने के लिए 8 जीबी तक की स्टोरेज क्षमता।
          अब यदि बात करें कनेक्टिविटी की तो इस स्मार्ट टीवी में भी आपको मिलेगा वाई-फाई 802.11, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, इथरनेट पोर्ट, एंटिना पोर्ट और ऑडियो पोर्ट। यदि हम बात करें इस स्मार्ट टीवी की कीमत की तो यह टीवी आपको मिलेगी ₹22,999/- में।

          यदि आप इन स्मार्ट टीवी को खरीदना चाहते हैं तो इन्हे आप मी डॉट कॉम, मी स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।

सोमवार, 5 मार्च 2018

जानिए जियो के नए फ्री 10 जीबी डेटा के बारे में। Know about Jio free 10GB Data.

          हैलो दोस्तों मैं हूं शुभम, स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में। आज मैं आपको बताने वाला हूं रिलायंस जियो के नए फ्री 10 जीबी डेटा ऑफर के बारे में। तो जानने के लिए मेरा पूरा ब्लॉग जरूर पढ़िए।
          दोस्तों आज मैं आपको जियो के नए फ्री ऑफर के बारे में बताने वाला हूं। दोस्तों रिलायंस जियो अपनें ग्राहकों को दे रहा है फ्री 10 जीबी डेटा। तो क्या यह डेटा सभी जियो उपभोक्ताओं को मिलेगा? जी नहीं, यह ऑफर सिर्फ और सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो कि जियो TV का यूज करते हैं। जी हां दोस्तों इस ऑफर का लाभ सिर्फ जियो TV उपभोक्ता ही उठा पाएंगे।
          दोस्तों अब मैं आपको बताता हूं कि आखिर क्या वजह है कि जियो अपने ग्राहकों को फ्री में 10 जीबी डेटा दे रहा है और वो भी सिर्फ जियो TV उपभोक्ताओं को ही। तो दोस्तों इसके पीछे वजह यह है कि हाल ही में जियो मोबाइल TV ऐप्स को बेस्ट मोबाइल वीडियो कंटेंट कैटेगरी में अवार्ड मिला है।
          तो दोस्तों अब बात करतें हैं इस डेटा की वैधता की। दोस्तों इस डेटा की वैधता है 31 मार्च तक। और यदि आप करते है जियो TV का यूज तो सबसे पहले आपका यह फ्री डेटा कटेगा और इसके बाद आपका मेंन डेटा कटेगा।
          तो दोस्तों यदि आप करते है जियो TV का उपयोग तो आपको यह फ्री डेटा मिल गया होगा और यदि अभी तक आपको यह डेटा नहीं मिला है तो कुछ ही दिनों में आपको यह फ्री 10 जीबी डेटा मिल जायेगा। तो सारे जियो TV यूजर्स को बधाई। और अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई वीडियो को देख सकते हैं।
          उम्मीद करता हूं कि आपको मेरा ये ब्लॉग पसंद आया होगा। यदि आपका कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकतें हैं मै आपके कमेंट का जवाब जरूर दूंगा। मेरा पूरा ब्लॉग पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।