सोमवार, 5 मार्च 2018

जानिए जियो के नए फ्री 10 जीबी डेटा के बारे में। Know about Jio free 10GB Data.

          हैलो दोस्तों मैं हूं शुभम, स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में। आज मैं आपको बताने वाला हूं रिलायंस जियो के नए फ्री 10 जीबी डेटा ऑफर के बारे में। तो जानने के लिए मेरा पूरा ब्लॉग जरूर पढ़िए।
          दोस्तों आज मैं आपको जियो के नए फ्री ऑफर के बारे में बताने वाला हूं। दोस्तों रिलायंस जियो अपनें ग्राहकों को दे रहा है फ्री 10 जीबी डेटा। तो क्या यह डेटा सभी जियो उपभोक्ताओं को मिलेगा? जी नहीं, यह ऑफर सिर्फ और सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो कि जियो TV का यूज करते हैं। जी हां दोस्तों इस ऑफर का लाभ सिर्फ जियो TV उपभोक्ता ही उठा पाएंगे।
          दोस्तों अब मैं आपको बताता हूं कि आखिर क्या वजह है कि जियो अपने ग्राहकों को फ्री में 10 जीबी डेटा दे रहा है और वो भी सिर्फ जियो TV उपभोक्ताओं को ही। तो दोस्तों इसके पीछे वजह यह है कि हाल ही में जियो मोबाइल TV ऐप्स को बेस्ट मोबाइल वीडियो कंटेंट कैटेगरी में अवार्ड मिला है।
          तो दोस्तों अब बात करतें हैं इस डेटा की वैधता की। दोस्तों इस डेटा की वैधता है 31 मार्च तक। और यदि आप करते है जियो TV का यूज तो सबसे पहले आपका यह फ्री डेटा कटेगा और इसके बाद आपका मेंन डेटा कटेगा।
          तो दोस्तों यदि आप करते है जियो TV का उपयोग तो आपको यह फ्री डेटा मिल गया होगा और यदि अभी तक आपको यह डेटा नहीं मिला है तो कुछ ही दिनों में आपको यह फ्री 10 जीबी डेटा मिल जायेगा। तो सारे जियो TV यूजर्स को बधाई। और अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई वीडियो को देख सकते हैं।
          उम्मीद करता हूं कि आपको मेरा ये ब्लॉग पसंद आया होगा। यदि आपका कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकतें हैं मै आपके कमेंट का जवाब जरूर दूंगा। मेरा पूरा ब्लॉग पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank You for comment.