गुरुवार, 8 मार्च 2018

शाओमी ने किए लॉन्च 2 नए कम कीमत वाले स्मार्ट टेलीविजन। Xiaomi LED Smart TV.

          यहां पर अब शाओमी एक के बाद एक नए नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा है। अब शाओमी ने लॉन्च कर दी है अपनी MI LED Smart TV's। तो चलिए जानते हैं इनकी स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में।
          कुछ दिनों पहले शाओमी ने अपनी एक स्मार्ट टीवी लॉन्च की थी जो थी MI 4 138.8 cm (55") इसके बाद हाल ही में MI ने फिर से अपनी 2 और नई स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दीं है जो है MI 4A 108 cm (43" ) और MI 4A 80 cm (32") ‌जो कि आपको मिलेगी बहुत ही सस्ती कीमत पर। दोनों ही मॉडल LED स्मार्ट टीवी हैं और शाओमी के पैचवॉल यूआई पर ऑपरेट होती हैं। तो चलिए बात करतें है इन टेलीविजन की स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में।
         
                      MI 4A 80 cm (32")
        शाओमी MI 4A 80 cm (32") में आपको मिलेगी एचडी डिस्प्ले, जिसका रिजॉल्यूशन है 1366x768 पिक्सल। यहां पर आपको फुल एचडी गुणवत्ता वाली डिस्प्ले नहीं मिलेगी। आपको इस टीवी के साथ 720 पिक्सल के साथ ही काम चलाना पड़ेगा। इसके अलावा इसमें आपको मिलेगी 1 जीबी की रैम और साथ ही 4 जीबी की स्टोरेज क्षमता जिसमें कि आप अपना डेटा स्टोर कर सकतें हैं।
          अब यदि बात करें कनेक्टिविटी की तो इस स्मार्ट टीवी में आपको मिलेगा वाई-फाई 802.11, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, इथरनेट पोर्ट, एंटिना पोर्ट और ऑडियो पोर्ट। यदि हम बात करें इस स्मार्ट टीवी की कीमत की तो यह टीवी आपको मिलेगी ₹13,999/- में।
          
                      MI 4A 108 cm (43" )
          शाओमी MI 4A 108 cm (43" ) में आपको मिलती है 1920x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ फुल एचडी गुणवत्ता वाली डिस्प्ले। जहां पर आप 1080 पिक्सल का आनंद उठा पाएंगे। इसमें आपको मिलती हैं 1 जीबी की रैम और डेटा स्टोर करने के लिए 8 जीबी तक की स्टोरेज क्षमता।
          अब यदि बात करें कनेक्टिविटी की तो इस स्मार्ट टीवी में भी आपको मिलेगा वाई-फाई 802.11, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, इथरनेट पोर्ट, एंटिना पोर्ट और ऑडियो पोर्ट। यदि हम बात करें इस स्मार्ट टीवी की कीमत की तो यह टीवी आपको मिलेगी ₹22,999/- में।

          यदि आप इन स्मार्ट टीवी को खरीदना चाहते हैं तो इन्हे आप मी डॉट कॉम, मी स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank You for comment.